पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ और तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तामपान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22़1 डिग्री, भागलपुर का 25़.8 तथा पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath