बिहार में धूप भरी सुबह

पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

पटना में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, भागलपुर में 21.8 डिग्री तथा गया में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गया में 39.9 डिग्री, पूर्णिया में 31 डिग्री तथा भागलपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493