पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है तथा सुबह से धूप निकली है। इस दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों के तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “आने वाले एक-दो दिनों में बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।”
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath