पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, परंतु तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया, “बिहार में पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं, भागलपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में हालांकि हल्की बारिश हो सकती है।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.4 डिग्री तथा गया का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath