बिहार में नक्सलियों ने युवक की हत्या की

लखीसराय, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को रामतलीगंज सड़क किनारे से युवक का शव बरामद किया है। नक्सलियों का कहना है कि युवक पुलिस का मुखबिर था।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने गुरुवार देर रात कजरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके रामतलीगंज और शिवडीह गांव के बीच शिवडीह गांव निवासी दिवंगत महेश राम के पुत्र सनी राम (20) की गोली मारकर हत्या कर दी।

कजरा के थाना प्रभारी सुजीत वारसी ने शुक्रवार को बताया कि शव के पास से तीन हस्तलिखित पर्चा बरामद किया गया है, जिसमें सनी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। हत्या के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493