बिहार में नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

जमुई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए।

जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डहुआ जंगल में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली प्रमोद उर्फ प्रहलाद वर्णवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के भागलपुर जोन का स्वयंभू जोनल सचिव है।

पुलिस ने इसके पास से एक देशी राइफल, आठ गोली, दो डेटोनेटर, दो केन बम और अन्य विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किए हैं।

जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर जमुई, बांका, भागलपुर जिले के विभिन्न थानों में 15 से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं। बिहार और झारखंड पुलिस को इसकी कई मामलों में तलाश थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493