बिहार में नक्सली नहीं बनने पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बेतिया, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के कंगली थानाक्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के नक्सली संगठन में शामिल होने से इंकार करने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, परशुराम नोकाटोला गांव की पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की रात कुछ नक्सली दरवाजा तोड़कर उसके घर घुस आए और उस पर नक्सली संगठन में शामिल होने का दबाव बनाने लगे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संगठन में शामिल होने से इंकार किए जाने पर हथियारबंद नक्सली गुस्से में आ गए और महिला को घर से उठाकर पास के खेत में ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का पति कहीं बाहर रहता है।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही सभी नक्सली मौके से फरार हो गए।

नरकटियागंज के पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर कंगली थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493