बिहार में न्यूनतम पारा लुढ़का

पटना, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है, लेकिन तापमान के गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना के मौसम में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।”

विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों के बाद पटना में भी कोहरे का प्रभाव दिखने लगेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493