बिहार में न्यूनतम पारा लुढ़कने के आसार

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आसमान साफ है तथा सुबह से धूप निकली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा के असर से शाम-सुबह सिहरन बढ़ेगी और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, गया का 16.7 डिग्री, भागलपुर का 17.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493