पटना-नीट परीक्षा दोबारा होने के एक दिन बाद सोमवार (22 जून) को एक बड़ा पेपर सॉल्वर गैंग पकड़ा गया है. यह गैंग बिहार से पकड़ा गया है और इसमें कुल 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.इससे पहले 3 मई को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद उसे निरस्त करना पड़ा था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 लाख रुपये में पेपर सॉल्व करने की ये डील हुई थी. गिरफ्तार आरोपियों में पीएमसीएच का एक छात्र समेत 5 मेडिकल छात्र शामिल हैं. कुल तीन केंद्रों पर 9 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है. ये सभी दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे. पुलिस को आशंका है कि यह एक अंतर राज्यीय सॉल्वर गैंग है, जिसके तार दूर-दूर तक फैले हो सकते हैं.
dharmpath.com dharmpath