पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरा कम होने से लोगों को भले ही राहत मिली है, लेकिन पछुआ हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। हालांकि, शनिवार को दिन चढ़ने के बाद भी धूप नहीं निकली है।
भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर कम है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर आठ डिग्री सेल्सियस रहा था।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, गया का 7.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 14 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है।”
पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath