पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही धूप है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापामन में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, पूर्णिया का 35 डिग्री और गया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath