पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार को तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्घि की संभावना जताई है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भले ही तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन गुरुवार को राज्य के सभी हिस्सों के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, गया का 21.6 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath