पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।
मौसमविदें ने आने वाले एक-दो दिनों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वातावरण में नमी के कारण अगले एक-दो दिनों में तेज हवा और बारिश के आसार बन रहे हैं। राजधानी सहित राज्य के कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास बना रहेगा।
गया का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 27.4 डिग्री तथा भागलपुर का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath