बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों के अंदर हुई बारिश के बाद राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, गया का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के संभावना है। वहीं, गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493