बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह आसमान पर बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने तथा तेज आंधी और बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त पूर्णिया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री तथा गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, पूर्णिया का 29.7 डिग्री और गया का 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493