बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली हुई है। इस बीच, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली हुई है। इस बीच, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-चार दिनों में पारा और गिरेगा, जिस कारण ठंड बढ़ेगी। इस दौरान पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11़ 1 डिग्री सेल्सियस, गया का 8.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493