बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है।

राज्य में हालांकि, मंगलवार को मौसम साफ है और सुबह धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पांच से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण अगले दो से चार दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी। इस दौरान देर रात कोहरा छाया रहेगा और दिन चढ़ते ही मौसम साफ होगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493