हाजीपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह एक कैदी को पेशी के लिए अदालत ले जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाल सुधार गृह से एक नाबालिग आरोपी को पेशी के लिए ‘जुवेनाइल कोर्ट’ लाया जा रहा था, तभी कचहरी मोड़ के निकट सशस्त्र कुछ अपराधियों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। इस घटना में हवलदार रामइकबाल रविदास (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वैशाली के सहायक पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
dharmpath.com dharmpath