बिहार में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार देर रात एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैशाली के जिला मुख्यालय हाजीपुर में पदस्थापित एक सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को मिला।

अधिकारी ने कहा कि यादव गश्ती पर जाने के लिए पुलिस थाने से निकले थे, लेकिन फिर नहीं लौटे।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें चार गोलियां मारी गईं।

इस नृशंस घटना के एक दिन पहले ही बिहार पुलिस के प्रमुख पी.के.ठाकुर ने दावा किया था कि बिहार में अपराध नियंत्रण में है।

वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की आलोचना करते हुए दरभंगा जिले में पिछले महीने दो इंजीनियरों की हत्या और इस महीने अपराध की अन्य घटनाओं का मामला उठाया और इसे बिहार में जंगलराज करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493