बिहार में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की

किशनगंज, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह के 19 वर्षीय बेटे राहुल प्रसाद सिंह का उसी गांव की दीपिका कुमारी (16) से काफी समय से प्रेम संबंध था।

दोनों बुधवार को मांझीपुर क्षेत्र में माघी पूर्णिमा मेला देखने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कि दोनों को बुधवार शाम तक मेले में देखा गया। गुरुवार शाम को दोनों का शव पुनपुन गांव के पास खेत से बरामद किया गया।

पोठिया के थाना प्रभारी सुभाष मंडल ने शुक्रवार को बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। घटना स्थल से आधा लीटर कीटनाशक दवा की बोतल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पोठिया थाना में आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि दोनों ने विवाह कर लिया था क्योंकि लड़की की मांग में सिंदूर लगा हुआ था।

मृतक के परिजनों का कहना है कि लड़की ट्यूशन पढ़ने और लड़का मेला घूमने कहकर घर से निकला था। दोनों रात तक जब घर नहीं लौटे तो उनकी खोज शुरू की गई। गुरुवार को दोनों का शव बरामद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493