बिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दरभंगा, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हमलावरों ने मंगलवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, बरहेता क्षेत्र के निवासी प्रॉपर्टी डीलर शंकर मंडल को सुबह हमलावरों ने घर से फोन कर बुलाया और कुछ दूर ले जाने के बाद उन्हें गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है।

दरभंगा के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिलनवाज अहमद ने कहा कि इस मामले में एक हमलावर को भागने के क्रम में पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि शंकर जमीन का दलाल था। किसी एक जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा था।

अहमद ने कहा कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, भूमि विवाद में ही शंकर की हत्या की गई है।

अहमद ने कहा कि पुलिस ने तत्काल एक आरोपी सुनील कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा में 14 जून को भी हीरा पासवान नामक एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493