बिहार में बकरीद की धूम, लोगों ने की नमाज अदा

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में ईद-उल-अजहा ‘बकरीद’ शनिवार को हषरेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ईद उल अजहा के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने सामूहिक रुप से नमाज अता की और इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

गांधी मैदान में सुबह से ही अकीदतमंदों का आना प्रारंभ हो गया था। राजधानी पटना के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की गई। अलग-अलग जगहों पर सुबह साढ़े सात बजे लेकर नौ बजे तक नमाज का समय निर्धारित किया गया था। बड़ी संख्या में मुसलमान भाईयों ने शरीक होकर अल्लाह के आगे सजदा किया।

इस मौके पर लोगों ने अपने और देश के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगीं तथा अमन व सुकून के साथ कुर्बानी के इस त्योहार को मनाने की अपील की। बच्चों में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने भी गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित खानकाह-ए-अमादिया में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मुजफ्फपुर में बकरीद के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।

राज्य के भागलपुर, सुपौल, नवादा, नालंदा, भोजपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में भी मुसलमानों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी।

बकरीद को लेकर सभी प्रमुख चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493