पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले में अज्ञात हमलावरों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीयूष आनंद को सोमवार रात को सारण के अलोनी बाजार में पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी गई।
आनंद भाजपा के स्थानीय नेता का बेटा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath