बिहार में बढ़ सकता है तापमान

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को उमस भरी गर्मी जारी है। सुबह से ही धूप निकली है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आऱ क़े गिरी ने बताया, “बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर है, जिससे मानसून कमजोर हो गया है। राज्य में मानसून की बारिश शुक्रवार तक होने की संभावना है। इस बीच राज्य के तापमान में वृद्घि होने की संभावना है।”

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री और गया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493