बिहार में बढ़ सकता है तापमान

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली है तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथाा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। लोग उमस भरी गर्मी का एहसास करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया का 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, गया का 41.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493