बिहार में बदमाश की पीट-पीट कर हत्या

भागलपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने आए और कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे एक बदमाश को रविवार रात स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस के अनुसार, गोट खरीक गांव में एक यज्ञ का आयोजन होने वाला है। आरोप है कि अपराधी सोनी राजपाल (30) यज्ञ स्थल पर पहुंचा और दुकानदारों से रंगदारी मांगी तथा महिलाओं से छेड़खानी करने लगा। इससे आक्रोशित लोगों ने सोनी को पकड़ लिया और उसकी ईंट, पत्थर तथा डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खरीक के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया, “मृतक इसी गांव का रहने वाला था और अपराधिक किस्म का व्यक्ति था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी खरीक थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493