बिहार में बदली छाई, बारिश के आसार

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए हुए हैं तथा मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, परंतु झमाझम बारिश के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

इस दौरान, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और इन हिस्सों में उमसभरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़6 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 21.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493