बिहार में बदली छाई, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, भागलपुर में 15.5 डिग्री और गया में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना व भागलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 30.2 डिग्री तथा गया में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493