बिहार में बदली छाई, बूंदाबांदी की संभावना

पटना, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में अगले 24 घंटे में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.2 डिग्री, गया का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 4.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493