पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बदली रही। पटना में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाने व बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, पूर्णिया में 21.5 डिग्री और गया में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया में 33 डिग्री तथा पूर्णिया में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath