बिहार में बदली, फुहारें पड़ने के आसार

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हल्की बदली छाई हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद राज्य के कुछ इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया में 19.8 डिग्री तथा गया में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री, भागलपुर में 29 डिग्री, गया में 38.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 0.90 मिलीमीटर तथा गया में 2.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493