बिहार में बदली, बारिश के असार

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से तापामन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, गया का 36.2 डिग्री और पूर्णिया का 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 24.20 मिलीमीटर और पटना में 11.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493