बिहार में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

बक्सर, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपराधियों ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और नादांव ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया खूंटी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उनके बेटे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बसपा के प्रदेश महासचिव खूंटी यादव (40) अपने बेटे यशवंत के साथ बक्सर के सारीमपुर स्थित अपनी दवाइयों की दुकान बंद कर अपने वाहन से घर लौट रहे थे तभी चीनी मिल के पास इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के समीप अज्ञात अपराधियों ने नजदीक से उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

बक्सर नगर थाना के पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि गोली लगने से घटनास्थल पर ही खूंटी यादव की मौत हो गई जबकि उनके बेटे गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493