बिहार में बादलों का डेरा, बारिश की संभावना

पटना, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24 डिग्री और पूर्णिया का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 33 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493