बिहार में बादल छाए, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच, हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है, परंतु मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना के तापमान में कमी आने की संभावना है, हालांकि गया, भागलपुर के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जा सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 16.1 डिग्री, गया का 15.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493