बिहार में बादल छाए

पटना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह बादल छाए हुए हैं।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए. क़े सेन के मुताबिक, बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 36़1 डिग्री सेल्सियस और गया का 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 28.90 और पटना में 18.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493