पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हालांकि राज्य में भारी बारिश की संभावना से इंकार किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.7 डिग्री और पूर्णिया का 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 1.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath