पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया, “राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मानसून से पहले की बारिश हुई और आंधी चली। मानसून की बारिश 18 व 19 जून को होने की संभावना है।”
पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और गया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 41.5 डिग्री तथा भागलपुर का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath