बिहार में बादल, बारिश की संभावना

पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी एक-दो दिनों के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इस दौरान गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 61.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493