बिहार में बादल, बारिश के आसार

पटना, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजधानी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश जबकि राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 8.40 मिलीमीटर और पूर्णिया में 2.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493