बिहार में बारिश का अनुमान

पटना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं तथा हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मानसून के मजबूत होने तथा अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होने लगा है, जिसका असर शुक्रवार से पूर्वी बिहार में दिखना शुरू हो जाएगा। अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश होने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, गया का 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 36.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493