बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।

पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 26.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.़5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना में 38.20 मिलीमीटर और भागलपुर में 15.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493