बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली है, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर बाद आसमान में बादल छाने तथा राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

प्रदेश के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.6 डिग्री और पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493