बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया कि राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है और गुरुवार तक इस क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

राजधानी पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.3 डिग्री और पूर्णिया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 3.20 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 29.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493