बिहार में बारिश की संभाावना

पटना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होगी। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा, राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में गया का न्यूनतम तापमान 23़ 9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25़ 4 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33़ 4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का 32़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 5़ 40 मिलीमीटर व गया में 23़ 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493