बिहार में बारिश के आसार

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में एकबार फिर मानसून के मजबूत होने की संभावना है। राज्य की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.क़े सेन के अनुसार, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के आसार हैं। 14 से 16 जुलाई तक बिहार में तेज बारिश हो सकती है।”

केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावे गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, गया का 34.1 डिग्री और पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 13.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493