पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा नेपाल से सटे हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावा, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, गया का 33 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे में पूर्णिया में 12.90 मिलीमीटर और गया में 11.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath