पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। इस कारण तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तथा गया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
एक दिन पूर्व मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, गया का 32.8 डिग्री और भागलपुर का 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 3.8 मिलीमीटर और भागलपुर में 6.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath