बिहार में बारिश के आसार

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।

एक दिन पहले यानी रविवार को बिहार के प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया का अधिकतम तापमान क्रमश: 33.9 डिग्री सेल्सियस, 33.4 डिग्री सेल्सियस, 33.4 डिग्री सेल्सियस और 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 6.40 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 72.90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493